मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

गर्मियों में गन्ने का जूस फायदेमंद, लेकिन इन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक

गर्मियों में गन्ने का जूस फायदेमंद, लेकिन इन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक

गर्मियों में राहत की सबसे स्वादिष्ट सौगात है गन्ने का जूस। चिलचिलाती धूप में जब पसीना निचोड़ता है और शरीर थकावट से चूर हो जाता है, ऐसे में एक गिलास ठंडा गन्ने का रस जैसे जीवन में ताजगी भर देता है। यही वजह है कि इस मौसम को गन्ने का मौसम भी कहा जाता है — सड़क किनारे और बाजारों में हर तरफ इसकी मौजूदगी देखने को मिलती है।

स्वाद के साथ सेहत का खजाना माने जाने वाले इस जूस में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि थकावट को भी तेजी से दूर करते हैं। यह पाचन को सुधारने में मदद करता है और पेट साफ रखने में कारगर होता है। लेकिन अक्सर मन में सवाल आता है कि क्या इस जूस को रोजाना पिया जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो गर्मियों में रोजाना गन्ने का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर है, जो शरीर को तरोताजा बनाए रखता है। हालांकि, यह बात सभी पर लागू नहीं होती।

कुछ खास स्थितियों में गन्ने का रस नुकसान भी पहुंचा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह ड्रिंक सही नहीं है, क्योंकि इसमें कैलोरीज़ और शुगर अधिक होती है, जो वजन बढ़ा सकती है।

इसके अलावा, जिन लोगों को अक्सर पेट फूलने, एसिडिटी या पाचन संबंधी दिक्कत रहती है, उन्हें भी इसका सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए, क्योंकि गन्ने का जूस ठंडा होता है और कुछ लोगों को इससे गैस या पेट भारी लगने की समस्या हो सकती है।

सर्दी-खांसी या गले की खराश से जूझ रहे लोगों को भी इससे दूरी बना लेनी चाहिए। यह ठंडा प्रकृति का होता है और ऐसे में कफ की समस्या को बढ़ा सकता है।

तो कुल मिलाकर, गन्ने का जूस गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका सेवन सोच-समझकर और अपनी सेहत की स्थिति के अनुसार करना चाहिए। अगर किसी को कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो नियमित सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ही समझदारी होगी।

Share This
अगला लेख → गर्मी में एनर्जी चाहिए तो क्या पिएं – गन्ने का जूस या नारियल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun