मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला लिया, रूस की टिप्पणी पर डालें नज़र

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला लिया, रूस की टिप्पणी पर डालें नज़र

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जाहिर की है।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि, “भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने की खबरों से हम गहराई से चिंतित हैं।” उन्होंने दोहराया कि रूस हर प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है और इसके विरुद्ध वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता पर बल देता है।

रूस की अपील: शांतिपूर्ण समाधान खोजें

जाखारोवा ने आगे कहा, “हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे संयम बरतें ताकि क्षेत्र में हालात और न बिगड़ें।” उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर पर रूस की टिप्पणी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पूछे गए सवाल पर रूस ने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान अपने मतभेदों को शिमला समझौता (1972) और लाहौर घोषणापत्र (1999) के प्रावधानों के तहत, शांतिपूर्ण और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाएंगे।

रूस की यह प्रतिक्रिया दोनों देशों से संयम और वार्ता की ओर लौटने की अपील के रूप में देखी जा रही है।

Share
अगला लेख → मसूद अजहर कौन है, जिसके परिवार के 10 सदस्य भारत के हमले में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *