मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने हाथ फैलाए, भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई

पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने हाथ फैलाए, भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई

पाकिस्तान को भारत की ओर से लगातार कड़ा जवाब मिल रहा है, जिससे उसकी स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन के अनुसार, भारत के जवाबी हमलों से उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसी के चलते अब पाकिस्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से अतिरिक्त ऋण की मांग की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पाकिस्तान सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “हम दुश्मन के हमलों से भारी नुकसान झेल रहे हैं। युद्ध के हालात और शेयर बाजार में गिरावट के बीच, हम अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से अनुरोध करते हैं कि वे तनाव कम करने में हमारी मदद करें। देशवासियों से अपील है कि वे धैर्य और दृढ़ता बनाए रखें।” इस पोस्ट में वर्ल्ड बैंक को भी टैग किया गया है।

इस बीच भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर चीन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, “भारत और पाकिस्तान दोनों हमारे पड़ोसी हैं, और हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। चीन हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है और दोनों पक्षों से संयम बरतने, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने और स्थिति को और बिगाड़ने से बचने की अपील करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि चीन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर तनाव को कम करने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

वहीं भारत ने पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान ने बीती रात भारत के कई शहरों को निशाना बनाया, जिसके चलते कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों – जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर – को अलर्ट पर रखा गया है। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान – दो जेएफ-17 और एक एफ-16 – मार गिराए हैं। इनमें से एक पायलट को राजस्थान के लाठी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुरुवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की।

Share This
अगला लेख → जम्मू में चल रही गोलीबारी के बीच पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला, हा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun