मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अमेरिका का बड़ा कदम : विदेश मंत्री ने असीर मुनीर को फोन कर दी चेतावनी

अमेरिका का बड़ा कदम : विदेश मंत्री ने असीर मुनीर को फोन कर दी चेतावनी

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में तनाव तेजी से बढ़ा है। ऐसे माहौल में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्थिति को शांत करने के प्रयास में कूटनीतिक पहल की है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीर मुनीर से अलग-अलग फोन कॉल पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की।

रूबियो ने पाकिस्तान को विशेष रूप से आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना बंद करने की सख्त सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान को आपसी बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इससे पहले भी रूबियो ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) से वार्ता कर चेतावनी दी थी कि भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई का सामना करना पाकिस्तान के हित में नहीं होगा। अमेरिका ने भारत का समर्थन करते हुए खुद को सीधी टकराव की स्थिति से दूर रखने की नीति अपनाई है।

बीते चार दिनों में पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, जिसमें अमृतसर, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर, बीकानेर, सिरसा, बाड़मेर, पुंछ और उरी जैसे शहर शामिल थे। हालांकि भारतीय सेना ने इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एक फाइटर जेट भी मार गिराया गया।

ऐसे समय में जब सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं, अमेरिकी विदेश मंत्री की यह कूटनीतिक सक्रियता दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावना को बढ़ावा दे सकती है।

Share
अगला लेख → हरियाणा के सिरसा में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी मिसाइल हमले …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *