मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

अमेरिका में अगले 24 घंटे में होगा बड़ा ऐतिहासिक फैसला, ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिका में अगले 24 घंटे में होगा बड़ा ऐतिहासिक फैसला, ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर एक महत्वपूर्ण एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसे लेकर अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया में उत्सुकता बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ऐलान किया है कि वे आने वाले 24 घंटों में अब तक की सबसे अहम और प्रभावशाली घोषणा करने वाले हैं।

रविवार को ट्रंप ने घोषणा की कि वह एक ऐसा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर लाने वाले हैं, जिससे दवाओं की कीमतों में ‘तुरंत’ 80 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस आदेश पर सोमवार सुबह दस्तखत किए जाएंगे और इसके जरिए एक नई ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ यानी ‘सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र’ नीति लागू की जाएगी। इस नीति के तहत अमेरिका, अन्य देशों द्वारा दी जा रही सबसे कम कीमत पर दवाएं खरीदेगा।

हालांकि ट्रंप ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह इस योजना को किस तरीके से लागू करेंगे और इतनी तेजी से कीमतों में कटौती कैसे सुनिश्चित की जाएगी। पोलिटिको की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस मेडिकेयर कार्यक्रम के माध्यम से खरीदी जाने वाली दवाओं पर छूट देने की योजना बना रहा है।

इस प्रस्ताव को लेकर ट्रंप को फार्मा उद्योग से जबरदस्त विरोध झेलना पड़ सकता है। इससे पहले भी ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में इस तरह की योजना लाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वह पारित नहीं हो सकी थी। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के आखिरी दिनों में भी एक ऐसा ही आदेश जारी किया था, जिसे बाद में अदालत ने रोक दिया और बाइडेन प्रशासन के दौरान यह लागू नहीं हो सका।

Share
अगला लेख → शबाना आजमी ने राइवल के बच्चे को अपनाने का फैसला किया था, जाव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *