मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पाकिस्तान का एक और बड़ा झूठ सामने आया, मरियम नवाज ने घायल सैनिकों से मुलाकात की

पाकिस्तान का एक और बड़ा झूठ सामने आया, मरियम नवाज ने घायल सैनिकों से मुलाकात की

भारत के साथ हालिया सैन्य झड़प को लेकर पाकिस्तान की सरकार और सेना लगातार भ्रामक और झूठे बयान दे रही है। जहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हालात की गंभीरता को नजरअंदाज कर उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की सेना भी जमीनी सच्चाई से दूर, मनगढ़ंत दावे कर रही है। भारत के जवाबी हमलों में मारे गए या घायल हुए सैनिकों की सही संख्या अभी तक पाकिस्तान ने सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के एक सैन्य अस्पताल दौरे ने स्थिति की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

मरियम नवाज ने सोमवार को लाहौर स्थित कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) का दौरा किया और भारत के साथ हालिया टकराव में घायल हुए सैनिकों और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। एक वायरल वीडियो में मरियम को सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायलों की हालत जानने और उनका हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। इससे पहले पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भी इन्हीं सैनिकों से मुलाकात की थी।

झूठे दावे और दिखावा, जमीनी हकीकत अलग
पाकिस्तान सरकार और सेना जहां अपनी जीत के दावे कर रही हैं, वहीं हकीकत कुछ और ही है। इस बीच, मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद से जुड़े संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने लाहौर के लिबर्टी चौक पर ‘विजय मार्च’ निकाला। यह मार्च ऐसे समय निकाला गया जब पाकिस्तान को लड़ाई में अपने कई एयरबेस खोने पड़े, आतंकी ठिकाने तबाह हुए और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया हो गया। इसके बावजूद पाकिस्तान जश्न मनाने का नाटक कर रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के सटीक हमले
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सटीक और भारी हमले किए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई के बीच भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। 4 दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आखिरकार, पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष रोकने की अपील की, जिसके बाद दोनों देशों के DGMO की बातचीत से युद्धविराम लागू किया गया।

Share
अगला लेख → पाकिस्तानी मिसाइलों का अंजाम क्या हुआ? प्रधानमंत्री मोदी ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *