मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

क्या आतंकी अजहर की फैमिली को मिलेगा 14 करोड़ मुआवजा ?

क्या आतंकी अजहर की फैमिली को मिलेगा 14 करोड़ मुआवजा ?

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। ताजा मामला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर से जुड़ा है, जिसे लेकर खबर है कि पाक सरकार उसे 14 करोड़ रुपये का मुआवजा दे सकती है। दरअसल, भारत द्वारा हाल में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की मौत हुई थी। अब पाकिस्तान सरकार ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

यदि अजहर को कानूनी उत्तराधिकारी माना जाता है, तो उसे मृतकों के परिवार के नाम पर यह पूरी राशि मिल सकती है। भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि यह कदम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों को परोक्ष रूप से समर्थन देने के रूप में देखा जा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को निशाना बनाया था, जिसमें मसूद अजहर की बहन, बहनोई, भतीजा, भतीजी और उनके पांच बच्चों समेत कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। खुद मसूद अजहर ने इन मौतों की पुष्टि की थी।

इस हमले में कुल 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें कई शीर्ष कमांडर शामिल थे। भारत ने इस कार्रवाई को आतंकी ढांचों के खिलाफ एक सटीक और आवश्यक कदम बताया, जबकि पाकिस्तान अब हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देकर आलोचना झेल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का मुआवजा न सिर्फ आतंकवाद को वैधता देने जैसा है, बल्कि यह क्षेत्रीय शांति की दिशा में भी एक खतरनाक संकेत है। भारत पहले ही पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है, और यह मामला उसकी चिंताओं को और बल देता है।

Share
अगला लेख → भाजपा नेता बब्बन सिंह और विधायक केतकी सिंह में अश्लील वीडियो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *