मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रदेश में 48 पीपीएस अफसरों का तबादला, साथ ही 18 वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव

प्रदेश में 48 पीपीएस अफसरों का तबादला, साथ ही 18 वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तबादला नीति लागू किए जाने के बाद से प्रशासनिक और पुलिस विभागों में अधिकारियों के स्थानांतरण का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को जहां तीन आईएएस और 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, वहीं शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। इस दिन कुल 48 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया।

    डीजीपी मुख्यालय से जारी तबादला सूची में 30 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 18 वरिष्ठ एएसपी के नाम शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारी पहले कमिश्नरेट व्यवस्था के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब उन्हें नए कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं। इसके अलावा कई जिलों में तैनात एएसपी रैंक के अधिकारियों को अन्य जनपदों में भेजा गया है। खास बात यह रही कि एएसपी राहुल श्रीवास्तव को एक बार फिर डीजीपी मुख्यालय में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि फरवरी 2023 में उनके खिलाफ एक गंभीर प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उस समय वह एटीएस में कार्यरत थे। हाल ही में बहाली के बाद वह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध थे। पूर्व पीआरओ आरके गौतम के गौतमबुद्धनगर तबादले के बाद यह पद खाली पड़ा था, जिसे अब राहुल श्रीवास्तव ने दोबारा संभाल लिया है।

    प्रमुख तबादले निम्नलिखित हैं:

    • मुकेश चंद्र उत्तम – एएसपी ट्रैफिक, अलीगढ़ से श्रावस्ती
    • प्रवीण कुमार यादव (प्रथम) – श्रावस्ती से एएसपी ट्रैफिक, अलीगढ़
    • चक्रपाणि त्रिपाठी – चित्रकूट से एएसपी नगर, अयोध्या
    • विजय शंकर मिश्रा – फतेहपुर से पीएसी मुख्यालय
    • हरेन्द्र कुमार – अमेठी से एएसपी (नगर-पश्चिमी), अंबेडकरनगर
    • शैलेन्द्र कुमार सिंह – जौनपुर ग्रामीण से अमेठी
    • आतिश कुमार सिंह – महाराजगंज से जौनपुर ग्रामीण
    • सिद्धार्थ – सिद्धार्थनगर से महाराजगंज
    • प्रशांत कुमार प्रसाद – मुजफ्फरनगर (अपराध) से सिद्धार्थनगर
    • विशाल पांडेय – अंबेडकरनगर से मुजफ्फरनगर (अपराध)

    कमिश्नरेट में नए दायित्व सौंपे गए अधिकारी:

    • अमिता सिंह – कानपुर से आगरा कमिश्नरेट
    • कपिल देव सिंह – पीएसी मुख्यालय से कानपुर कमिश्नरेट
    • मनोज कुमार पांडेय – कानपुर से वाराणसी कमिश्नरेट
    • राजेश कुमार पांडेय (प्रथम) – वाराणसी से कानपुर कमिश्नरेट
    • नम्रिता श्रीवास्तव – बलरामपुर से वाराणसी कमिश्नरेट
    • मनीषा सिंह – लखनऊ से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट
    • ममता रानी चौधरी – वाराणसी से लखनऊ कमिश्नरेट

    अन्य प्रमुख स्थानांतरण:

    • डा. अरविंद कुमार – मथुरा से झांसी ग्रामीण
    • डा. प्रवीण रंजन सिंह – सीतापुर से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट
    • राहुल श्रीवास्तव – डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, अब बने पीआरओ

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में यह फेरबदल प्रशासनिक सुदृढ़ता और कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से किया गया है।

    Share
    अगला लेख → Lucknow : हाईकोर्ट का वकील इंदिरा नहर में कूदा, बचाने गया रि…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *