मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : हाईकोर्ट का वकील इंदिरा नहर में कूदा, बचाने गया रिश्तेदार भी डूबा, खोजबीन में जुटे गोताखोर

Lucknow : हाईकोर्ट का वकील इंदिरा नहर में कूदा, बचाने गया रिश्तेदार भी डूबा, खोजबीन में जुटे गोताखोर

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक अधिवक्ता ने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। यह हादसा रात लगभग 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय अधिवक्ता अनुपम त्रिपाठी, जो मऊ जनपद के निवासी हैं और इन दिनों एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 4 के पास रह रहे थे, ने अचानक नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके पीछे उनका 20 वर्षीय रिश्तेदार शिवम उपाध्याय भी दौड़ता हुआ वहां पहुंचा और उन्हें बचाने के प्रयास में खुद भी नहर में कूद गया। लेकिन नहर के तेज बहाव के कारण दोनों ही पानी में बह गए और डूबने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रातभर गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जाती रही, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अधिवक्ता अनुपम त्रिपाठी पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं से परेशान थे, जिस कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों के परिजनों से संपर्क कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share
अगला लेख → शशि थरूर को मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए चुना, अमेरिका…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *