मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पाकिस्तान की सेना ने ड्रोन हमले में देश के 4 बच्चों को मार डाला, आर्मी चीफ मुनीर पर जनता की नाराजगी

पाकिस्तान की सेना ने ड्रोन हमले में देश के 4 बच्चों को मार डाला, आर्मी चीफ मुनीर पर जनता की नाराजगी

पाकिस्तान के कुज़दार, बलूचिस्तान में हाल ही में एक दर्दनाक घटना घटी है, जिसमें पाकिस्तानी सेना की नृशंसता और बौखलाहट साफ झलकती है। भारत से मिली हार के बाद पाक सेना पूरी तरह से अस्थिर हो चुकी है और उसकी यह ताजा बौखलाहट चार मासूम बच्चों की जान लेने का कारण बनी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने अपने ही देश के बच्चों को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया, जिसमें चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और साथ ही 38 लोग, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में हुआ, जहां पाक सेना ने ड्रोन के जरिए रिहायशी इलाकों पर बम गिराए। यह हमला रात के समय किया गया, जब बच्चे और महिलाएं गहरी नींद में थीं। इस कायराना और बेरहम कार्रवाई ने पूरे पाकिस्तान में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

मृत बच्चों के शवों को लेकर भारी संख्या में लोग मीर अली कैंटोनमेंट के गेट पर जमा हो गए और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पेशावर के छात्रों ने भी पाक सरकार और सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। सेना प्रमुख आसिम मुनीर और उनकी सेना की इस निर्दयता पर जनता में भारी रोष है, लेकिन अब तक न तो सेना प्रमुख ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही पाकिस्तान सरकार ने कोई कदम उठाया है।

जब रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से इस मामले में सवाल किए गए, तो वे बिना कोई जवाब दिए वहां से भाग गए। पाकिस्तान में इस घटना को लेकर गहरा बवाल मचा हुआ है, और कई पत्रकार इस क्रूरता को देश की सेना का असली चेहरा बता रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट में यह बताया गया था कि बलूचिस्तान के कुज़दार जिले में हुआ यह हमला एक आत्मघाती बम धमाका था, जिसमें एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया था, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि यह पाक सेना की ही एक क्रूर ड्रोन स्ट्राइक थी।

Share
अगला लेख → कोर्ट मैरिज के बाद गांव से निकाले जाने पर प्रेमी युगल ने ट्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *