
नई दिल्ली – कोरोना संक्रमण भारत में भयावह रूप लेता जा रहा है ,भारत में कुल 26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 51 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना मामले भारत में ही बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों की बात करे तो यहाँ कोरोना के 57,981 नए मरीज सामने आए और 941 लोगों की मौतें हो गई.
भारत के आलावा अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 36,843 और 22,365 नए मामले आए हैं. वहीं क्रमश: 522 और 582 मौतें हुई है. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 26 लाख 47 हजार 663 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 50,921 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 76 एक्टिव केस हैं और 19 लाख 19 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.



