मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

V-Mart का बोनस धमाका: 1 के बदले मिले 3 शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले

V-Mart का बोनस धमाका: 1 के बदले मिले 3 शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले

रिटेल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी V-Mart Retail ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी कर दिए हैं, यानी जिन निवेशकों के पास 1 शेयर था, उन्हें अब 3 और मुफ्त में मिल गए हैं। इस फैसले से V-Mart के निवेशक गदगद हो उठे हैं।
कंपनी ने साफ किया है कि यह बोनस शेयर सिर्फ उन्हीं निवेशकों को जारी किए गए हैं जिनके पास 23 जून 2025 तक V-Mart के शेयर मौजूद थे। यही तारीख बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट तय की गई थी।
V-Mart ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि 5,95,30,353 बोनस इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं। इसके बाद कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी कैपिटल बढ़कर 79.37 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 7,93,73,804 शेयर शामिल हैं।
बोनस में मिले नए शेयर सभी मामलों में पुराने शेयरों के समान होंगे। इनमें लाभांश पाने और वोटिंग जैसे सभी अधिकार मिलेंगे। यानी, पुराने शेयरधारकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।
बोनस इश्यू से शेयर की कीमत पर कोई सीधा असर नहीं होता, लेकिन बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे स्टॉक की लिक्विडिटी में सुधार आता है। इससे ट्रेडिंग आसान होती है और नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सकता है। इस खबर के वक्त V-Mart का शेयर हल्की गिरावट के साथ ₹914.10 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, कंपनी ने बीते सालों में निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिए हैं:
पिछले 5 साल में: 113.82% का रिटर्न
पिछले 1 साल में: 29.15% का मुनाफा
( यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। निवेश से पहले किसी अधिकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें, क्योंकि स्टॉक मार्केट जोखिमों के अधीन है।)

Share
अगला लेख → हेडिंग्ले टेस्ट के हीरो ऋषभ पंत को आईसीसी की फटकार, अंपायर स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *