मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में तीन नए कोर्स शुरू, एमबीए और एमएससी में मिलेगा दाखिला

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में तीन नए कोर्स शुरू, एमबीए और एमएससी में मिलेगा दाखिला

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से युवाओं के लिए तीन नए प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। इनमें प्रशासन और कृषि क्षेत्र से जुड़े कोर्स शामिल हैं, जो नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इस साल शुरू होने वाले कोर्सों में सबसे प्रमुख है एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस। यह दो वर्षीय (चार सेमेस्टर) का पाठ्यक्रम है, जिसे खासतौर पर उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रशासनिक सेवाएं, नीति निर्माण और सुशासन में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स में पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषय होंगे — नीति विश्लेषण, सार्वजनिक वित्त, डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक ढांचा और कानून व नीतियों का तालमेल। यह पाठ्यक्रम UPSC, PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें आप को स्नातक में 50% अंक (SC/ST के लिए 45%)
इसमें कुल 40 सीटे है, और फीस: ₹19,230 प्रति सेमेस्टर की होगी। राज्य विश्वविद्यालय ने कृषि विज्ञान से संबंधित दो एमएससी कोर्स भी शुरू किए हैं: एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉर्टिकल्चर इन फ्रूट साइंस इस कोर्स के पूर्ण होने की अवधि 2 वर्ष रहेगी। और इसमें प्रवेश के लिए आप को बीएससी (एग्रीकल्चर) में 50% अंक (SC/ST के लिए 45%) अंक लाना अनिवार्य होगा । इस कोर्स में कुल फीस आप की ₹14,080 प्रति सेमेस्टर तक होगी ।
एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉर्टिकल्चर इन वेजिटेबल साइंस इस कोर्स की अवधि भी 2 वर्ष ही रहेगी इसमें प्रवेश के लिए आप को बीएससी (एग्रीकल्चर) में 50% अंक (SC/ST के लिए 45%) लाना अनिवार्य होगा । इस विषय में प्रवेश के लिए कुल 20 सीटे उपलब्ध है इसकी ₹14,080 प्रति सेमेस्टर
इन पाठ्यक्रमों में छात्रों को आधुनिक बागवानी तकनीक, जैविक खेती, फसल संरक्षण, किस्म सुधार और प्रोसेसिंग जैसी जानकारी दी जाएगी।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के माध्यम से प्रवेश होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले से चालू है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कुलपति ने बताया कि ये नए पाठ्यक्रम न केवल छात्रों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देंगे, बल्कि रोजगार और सेवा क्षेत्र में भी उनकी दक्षता को निखारेंगे।

Share This
अगला लेख → इटावा कथावाचक विवाद पर डीजीपी की सख्ती, उपद्रवियों की संपत्त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun