मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

स्पेशल ऑप्स 2 की रिलीज तारीख में बदलाव, जानिए कब से देख सकेंगे केके मेनन की यह सीरीज

स्पेशल ऑप्स 2 की रिलीज तारीख में बदलाव, जानिए कब से देख सकेंगे केके मेनन की यह सीरीज

केके मेनन की लोकप्रिय सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ के फैंस को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना होगा, क्योंकि ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की रिलीज डेट बदल गई है।

केके मेनन ने एक वीडियो के जरिए नई रिलीज तारीख की घोषणा की है। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ अब 11 जुलाई के बजाय 18 जुलाई को रिलीज होगी। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर सीरीज में केके मेनन एक बार फिर रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह की भूमिका में दिखेंगे, जो अपनी टीम के साथ साइबरस्पेस में एक जटिल युद्ध का सामना करते नजर आएंगे। केके मेनन ने वीडियो में कहा, “स्पेशल ऑप्स के सभी प्रशंसकों के लिए खबर है।

‘स्पेशल ऑप्स 2’ अब 11 जुलाई को नहीं, बल्कि 18 जुलाई को रिलीज होगी। यानी बस एक हफ्ते का और इंतजार। कुछ चीजें हमारे काबू में नहीं होतीं, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा। लेकिन अच्छी बात यह है कि सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे। तो मजा दोगुना होगा, बस थोड़ा और इंतजार। याद रखें, 18 जुलाई को ‘स्पेशल ऑप्स 2’ जियो हॉटस्टार पर, सभी एपिसोड एक साथ!”

Share
अगला लेख → Dy Cm केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर तंज, कहा- पहले चलवाईं ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *