मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

स्पेशल ऑप्स सीजन 2 रिव्यू- एक्शन, सस्पेंस और साइबर क्राइम का धमाकेदार कॉकटेल

स्पेशल ऑप्स सीजन 2 रिव्यू- एक्शन, सस्पेंस और साइबर क्राइम का धमाकेदार कॉकटेल

स्पेशल ऑप्स ने अपने पहले दो सीजन्स (1 और 1.5) से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, और अब सीजन 2 (तकनीकी रूप से तीसरा सीजन) के साथ यह शो फिर से धमाल मचा रहा है। यह सीरीज न केवल उम्मीदों पर खरी उतरती है, बल्कि अपनी रफ्तार, सस्पेंस और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू के साथ आपको स्क्रीन से चिपकाए रखती है।

इस बार कहानी AI और साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है। देश के सबसे बड़े साइंटिस्ट डॉ. पीयूष भार्गव का अपहरण हो जाता है, एक इंटेलीजेंस ऑफिसर की हत्या हो जाती है, और हिम्मत सिंह (केके मेनन) की टीम को उन्हें बचाने का जिम्मा मिलता है। अगर डॉ. भार्गव वापस नहीं आए, तो देश की सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है, बैंक अकाउंट्स खाली हो सकते हैं, और एक बड़ा बैंक फ्रॉड सामने है। कहानी में एक अनोखा विलेन है, जिसे लोगों को कैद करने का शौक है। यह सब कैसे आपस में जुड़ा है, यह जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।

स्पेशल ऑप्स 2 तेज रफ्तार कहानी, नए ट्विस्ट्स और शानदार लोकेशंस के साथ दर्शकों को बांधे रखती है। कई देशों में फैली कहानी, नए किरदारों की एंट्री और जबरदस्त एक्शन सीन्स इसे रोमांचक बनाते हैं। 7 एपिसोड्स, प्रत्येक 50 मिनट से 1 घंटे का, बिना किसी खिंचाव के आपको अंत तक बांधे रखते हैं। प्रोडक्शन वैल्यू टॉप-क्लास है, और यह शो एक बार शुरू करने के बाद रुकने नहीं देता।

केके मेनन इस शो की रीढ़ हैं। उनकी एक्टिंग इतनी सहज और प्रभावशाली है कि वे हर सीन में छा जाते हैं। उनकी आंखें और डायलॉग डिलीवरी कमाल की है। करण टैकर अपनी डैशिंग स्क्रीन प्रेजेंस के साथ किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगते। ताहिर राज भसीन का विलेन वाला किरदार अनोखा और डरावना है, जो बिना खून-खराबे के खौफ पैदा करता है। प्रकाश राज, गौतमी कपूर, मुज्जमिल इब्राहिम, परमीत सेठी और शिखा तलसानिया ने शानदार काम किया है। सायमी खेर ठीक हैं, लेकिन उनसे बेहतर की उम्मीद थी। आरिफ जकारिया भी प्रभावित करते हैं।

नीरज पांडे और शिवम नायर का डायरेक्शन इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है। कहानी की रफ्तार शानदार है, जो दर्शकों को सांस लेने का मौका नहीं देती। राइटिंग अच्छी है, हालांकि कुछ जगह और बेहतर हो सकती थी। बिना चीख-चिल्लाहट या अनावश्यक हिंसा के यह सीरीज साबित करती है कि कंटेंट ही किंग है।

Share This
अगला लेख → 18.7.2025 - बिगड़ा शेयर बाजार का मूड, लाल निशान के साथ खुले …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 80% 💨 4 km/h
Dehradun