मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक ने की दरिंदगी,गिरफ्तार

लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक ने की दरिंदगी,गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में स्कूल ले जाते समय वैन चालक ने 4 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी वैन चालक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है.वही स्कूल प्रबंधक पर भी केस दर्ज किया गया है.

मामला 14 जुलाई का बताया जा रहा है जब बच्ची स्कूल वैन से लौटी थी, वो काफी परेशान दिखाई दे रही थी. मां ने पूछा तो उसने सारी बात बताई, जिसके बाद घरवालों के होश उड़ गए. मामले का पता लगने पर बच्ची की मां ने स्कूल प्रबन्धक को शिकायत की लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई करवाई नही की गई.

पीड़िता परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी वैन चालक आरिफ ने परिजनों को मुंह बंद रखने को कहा और मासूम को गायब कराने की धमकी देने लगा. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में स्कूल प्रबन्धक और वैन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता की मां ने वैन चालक के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति , दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने और प्रबंधक के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Share
अगला लेख → यूपी में मानसून की रफ्तार में आई सुस्ती, नोएडा, आगरा समेत 28…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *