मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

भारतीय शेयर बाजार – सेंसेक्स 42 अंक उछला; 3 अंक की गिरावट के साथ 24966 पर निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार – सेंसेक्स 42 अंक उछला; 3 अंक की गिरावट के साथ 24966 पर निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उम्मीद के अनुसार नहीं खुला . बाजार खुलने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42 अंक या 0.06 परसेंट की बढ़त के साथ 81,802 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 3 अंक या 0.01 परसेंट की मामूली गिरावट के साथ 24,966 पर आ गया. अमेरिका-भारत के बीच होने वाले ट्रेड डील और चीन से आने वाले ब्याज दरों के नतीजे के बीच निवेशक सतर्कता का रूख अपनाए हुए हैं.

सेंसेक्स में HDFC बैंक, ICICI बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे मुनाफे में रहीं. दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस के शेयर पिछड़ गए. व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.34 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.26 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टर के हिसाब से बात करें, तो निफ्टी आईटी में 0.64 परसेंट की गिरावट आई, इसके बाद निफ्टी फार्मा में 0.42 परसेंट और निफ्टी ऑटो में 0.34 परसेंट की गिरावट आई. इस रुझान के उलट, निफ्टी मेटल में 0.63 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला.

Share
अगला लेख → BJP विधायक की मांग: 'धर्मांतरण भारत के अस्तित्व पर हमला', के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *