मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाक भिड़ंत पर दिग्गजों की मिली-जुली राय, कोई नाराज तो कोई समर्थन में

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाक भिड़ंत पर दिग्गजों की मिली-जुली राय, कोई नाराज तो कोई समर्थन में

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले मैच ने विवाद खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े थे, के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। जवाब में पाकिस्तान से ड्रोन हमले हुए, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इस घटना ने भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भड़का दिया। जनता ने मांग की कि पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के साथ न तो कोई रिश्ता रखा जाए और न ही क्रिकेट खेला जाए। भारतीय सरकार ने भी कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बावजूद, एशिया कप के शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया, जिससे फैंस में नाराजगी बढ़ गई।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत-पाक मैच के खिलाफ बोलते नजर आए। गंभीर ने कहा, “जब तक सीमा पर तनाव और आतंकवाद जैसी घटनाएं होती रहेंगी, तब तक ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलना ठीक नहीं।” उनके इस बयान ने फैंस के गुस्से को और हवा दी।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस मुकाबले का समर्थन किया। गांगुली ने कहा की खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। पहलगाम की घटना दुखद थी, और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख सख्त है, लेकिन क्रिकेट को जारी रहना चाहिए। यह दोनों देशों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।”

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस मुद्दे पर संतुलित राय दी। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि या तो हर जगह भारत-पाक मैच हों, चाहे वह द्विपक्षीय सीरीज हो या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, या फिर कहीं भी न हों। आधा-अधूरा रवैया ठीक नहीं। अंत में सरकार और क्रिकेट बोर्ड का फैसला ही मायने रखेगा।”

भारतीय फैंस में इस मुकाबले को लेकर दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे खेल की भावना के तहत देख रहे हैं, जबकि ज्यादातर का कहना है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश के साथ क्रिकेट खेलना गलत है। इस बीच, बीसीसीआई और सरकार के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्या भारत इस मैच को खेलेगा, या टूर्नामेंट से हटने का फैसला करेगा, यह देखना बाकी है।

Share
अगला लेख → जापान-रूस में भूकंप और सुनामी का कहर: कामचटका में ढही इमारते…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *