मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

1989 बैच के IAS अधिकारी एसपी गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव

1989 बैच के IAS अधिकारी एसपी गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश को मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) मिल गया है और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को यूपी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है. यूपी के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने वाले मनोज कुमार सिंह के कार्यकाल का आज (31 जुलाई 2025) अंतिम दिन था, चर्चा थी कि उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा. हालांकि इसी दिन नए मुख्य सचिव के नाम का भी ऐलान कर दिया है.

एसपी गोयल साल 1989 बैच के अधिकारी हैं और मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव हैं और उनकी नौकरशाही पर मजबूत पड़ मानी जाती है. एसपी गोयल की गिनती मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसर के तौर पर होती है. जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शुरू हुआ तब से गोयल ही मुख्यमंत्री कार्यालय के लगातार प्रमुख रहे हैं. अब मुख्यमंत्री ने एसपी गोयल को राज्य का मुख्य सचिव बनाया है.

इटावा में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी पहली नियुक्ति

बता दें एसपी गोयल लखनऊ के रहने वाले हैं और उनका जन्म साल 1967 में हुआ था. आईएएस अधिकारी के रूप में एसपी गोयल की पहली नियुक्ति इटावा में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी. इसके बाद वह अलीगढ़, बहराइच और मेरठ जिलों में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी तैनात रहे. उन्होंने मथुरा, इटावा, प्रयागराज और देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है.

Share
अगला लेख → स्कूलों के विलय से समाप्त नहीं होगा शिक्षकों का कोई भी पद - …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *