मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बरेली में समय रहते युवक की जान बचाई गई, उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा की सजगता का परिणाम

बरेली में समय रहते युवक की जान बचाई गई, उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा की सजगता का परिणाम

बरेली – थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय युवक, जो ट्रांसपोर्ट में मजदूरी करता है, ने 06 अगस्त 2025 को अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने इंस्टाग्राम पर “गुड बाय ज़िन्दगी” लिखकर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट की जानकारी मेटा कंपनी ने तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को सुबह 11:41 बजे ई-मेल के जरिए दी।

पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सोशल मीडिया सेंटर ने युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और बरेली पुलिस को सूचित किया। मात्र 9 मिनट में थाना बारादरी के उप-निरीक्षक युवक के घर पहुंचे। परिजनों की मदद से उन्होंने युवक को फंदे से उतारा और प्राथमिक उपचार दिया।

जांच में युवक ने बताया कि उसकी शादी को एक साल हुआ है, लेकिन पत्नी उसे परिवार से अलग रहने के लिए दबाव डालती थी। वह अपने परिवार के साथ रहना चाहता था, जिसके चलते पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने युवक को काउंसलिंग दी, जिसके बाद उसने भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच एक विशेष व्यवस्था के तहत, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट की सूचना मेटा द्वारा पुलिस को ई-मेल या फोन के जरिए दी जाती है। 1 जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2025 तक इस व्यवस्था के तहत 1195 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

Share
अगला लेख → पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकंड के दोनों शूटर पुलिस एनकाउ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *