मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भारत का सुदर्शन चक्र चकनाचूर कर देगा पाकिस्तान-चीन का हर नापाक ख्वाब!

भारत का सुदर्शन चक्र चकनाचूर कर देगा पाकिस्तान-चीन का हर नापाक ख्वाब!

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक घोषणा की.  साल 2035 तक भारत ‘सुदर्शन चक्र’ नामक एक अत्याधुनिक राष्ट्रीय सुरक्षा कवच तैयार करेगा. यह मिशन न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करेगा, बल्कि भविष्य की तकनीक-आधारित युद्ध रणनीतियों में भी भारत को मजबूती देगा.

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मिशन का पूरा रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग कार्य भारत में ही किया जाएगा और इसमें देश के युवाओं और वैज्ञानिकों की प्रमुख भूमिका होगी. यह आत्मनिर्भर भारत की रक्षा नीति में एक निर्णायक कदम माना जा रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मिशन की प्रेरणा महाभारत में भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र से ली है. उन्होंने वह प्रसंग याद किया जिसमें श्रीकृष्ण ने सूर्य को ढंककर दिन में अंधेरा कर दिया था, जिससे अर्जुन अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर पाए थे. इसी तर्ज पर भारत का ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन भी दुश्मनों के हर हमले को निष्क्रिय करेगा और कई गुना अधिक ताकत से पलटवार करने में सक्षम होगा. यह प्रणाली सटीक (Precise) और लक्षित (Targeted) कार्रवाई के लिए डिज़ाइन की जाएगी, जिससे यह हर स्थिति में निर्णायक साबित हो.

मिशन की विशेषताएं और रणनीतिक महत्व
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन केवल एक हथियार प्रणाली नहीं होगा, बल्कि यह एक पूर्ण रक्षा कवच के रूप में कार्य करेगा. इसमें निम्नलिखित विशेषताएं होंगी:

  • दुश्मन के ठिकानों पर निशाना साधकर हमले करने की क्षमता.
  • हमलों को निष्क्रिय करने के साथ-साथ पलटवार की क्षमता.
  • रिसर्च से लेकर उत्पादन तक, सब कुछ भारत में होगा.
  • देश के युवाओं को तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्र में अवसर.

यह मिशन भारत को वैश्विक रक्षा प्रौद्योगिकी के उच्च स्तर पर पहुंचाने के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में आयात पर निर्भरता को समाप्त करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा.

आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए तैयारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं. साइबर अटैक, ड्रोन युद्ध, स्पेस-बेस्ड हथियार और AI-आधारित सैन्य प्रणालियां नई चुनौतियां पैदा कर रही हैं. ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन का उद्देश्य इन सभी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए एक सर्व-समावेशी, आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत प्रणाली विकसित करना है. यह केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि साइबर और अंतरिक्ष सुरक्षा के क्षेत्रों में भी भारत की क्षमता को बढ़ाएगा.

Share This
अगला लेख → देश की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun