मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

AIIMS के 4 डॉक्टर्स की फोरेंसिक टीम पहुंची मुंबई, सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की करेगी जांच

AIIMS के 4 डॉक्टर्स की फोरेंसिक टीम पहुंची मुंबई, सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की करेगी जांच

मुंबई – सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली एम्स से चार डॉक्टरों की टीम सुशांत की अटॉप्सी की जांच करने के लिए मुंबई पहुंच चुकी है. एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता की अगुवाई वाली ये टीम अगले दो दिनों में रिपोर्ट सौंप सकती है. ये रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कितनी सही थी.

AIIMS फोरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने कूपर अस्पताल द्वारा ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत के समय का जिक्र नहीं करने पर भी सवाल उठाए, जहां 15 जून को सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया था. अब एम्स की टीम मुंबई में घटना स्थल का निरीक्षण करेगी.

सुशांत के पिता के वकील का दावा है कि सुशांत के गले पर मिले निशान हैंगिंग के कम दिखते हैं बल्कि गला घोंटकर मारने जैसा ज्यादा दिखते हैं. वकील ने ये भी कहा है कि सुशांत की एक आंख दूसरी के मुकाबले ज्यादा खुली हुई थी. इन सब बातों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया है. एम्स फॉरेंसिक टीम इन बातों को लेकर भी छानबीन कर सकती है.

Share
अगला लेख → लखनऊ में कोरोना वायरस का कहर,लखनऊ में सीएमओ की रिपोर्ट आई पॉ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *