मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राहुल गांधी का अररिया से ECI पर निशाना: ‘बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे’, CM फेस पर चुप्पी

राहुल गांधी का अररिया से ECI पर निशाना: ‘बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे’, CM फेस पर चुप्पी

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अररिया, बिहार में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने दावा किया कि देशभर में वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप है। उन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र, और हरियाणा में वोटर लिस्ट न मिलने और कर्नाटक के महादेवापुरा में 1 लाख फर्जी वोटर का मुद्दा उठाया, जिसका चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ सांठगांठ कर रहा है, क्योंकि बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर से ऐसी ही शिकायत पर एफिडेविट नहीं मांगा गया। राहुल ने बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने का भी दावा किया।

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को “गोदी आयोग” करार देते हुए कहा कि यह बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है और इसकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने और बिहार में घुसपैठियों का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया, जबकि चुनाव आयोग के पास इसका कोई सबूत नहीं है।

Share
अगला लेख → भारत के बाद यूरोप का ट्रंप को झटका: स्पेन और स्विट्जरलैंड ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *