मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा -योगी आदित्यनाथ

आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा -योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा, पर आज दंगामुक्त व माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है. उन्होंने कहा कि अब उप्र में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती क्योंकि इसे जड़ से उखाड़ दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गोरखपुर में दो ‘कल्याण मंडपम’ का लोकार्पण करने के बाद मानबेला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे.

कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सकारात्मक बदलाव इसलिए आया है क्योंकि 2017 से जनता ने अच्छी सरकार चुनी और अच्छी सरकारें अच्छा करने के लिए सोचती हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश, फोर लेन कनेक्टिविटी, बंद खाद कारखाने को दोबारा शुरू करने, नए उद्योग लगवाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, पर आज देश में सबसे ज्यादा निवेश उप्र में हो रहा है तथा बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं.

सीएम ने मानबेला के जिस क्षेत्र में कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया, वह क्षेत्र 2017 तक ‘इंसेफेलाइटिस’ की चपेट वाला माना जाता था. मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस सीजन में इस बीमारी (इंसेफेलाइटिस) से बहुत सारे बच्चे काल के गाल में समा जाते थे.

पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में सरकार ने इंसेफेलाइटिस और उसके कारकों का इलाज तो किया ही, प्रदेश को बीमार हाल पर छोड़ देने वाली ‘‘बीमार मानसिकता’’ का भी इलाज किया.

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य सरकार एक साल में मुख्यमंत्री राहत कोष से 1100 करोड़ रुपये की मदद गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दे चुकी है

Share
अगला लेख → "जेल से सरकार नहीं चलेगी": PM-CM को हटाने वाले संविधान संशोध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *