मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

“इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत”

“इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत”

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपने चुनावी अभियान के तहत लखनऊ का दौरा किया। उनके आगमन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में जस्टिस रेड्डी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की गरिमा पर जोर देते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक पद है, जो किसी राजनीतिक दल से ऊपर है। उन्होंने कहा, “मैं इंडिया गठबंधन का आभारी हूं, जिसने मुझ पर भरोसा जताया। यह चुनाव संख्या बल की नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। हमें संवैधानिक संस्थाओं को सही दिशा में लाने की जरूरत है।

अखिलेश यादव ने कहा की जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी इंडिया गठबंधन के मजबूत उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारी कोशिश है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक सशक्त आवाज उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचे।

जस्टिस रेड्डी ने लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का दौरा भी किया, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसदों, विधायकों और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक
की। इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। जस्टिस रेड्डी ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के सांसदों से समर्थन मांगने आए हैं और उन्हें सभी दलों के समर्थन की उम्मीद है।

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर 2025 को होना है, जिसमें जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से होगा। इंडिया गठबंधन इस चुनाव को एक वैचारिक लड़ाई के रूप में देख रहा है, जबकि संख्या बल एनडीए के पक्ष में बताया जा रहा है।

Share
अगला लेख → रोज़गार महाकुंभ 2025 - यूपी में लगेगा सैकड़ों कंपनियों का जम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *