मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

डोडा में बादल फटने, कटरा में भूस्खलन और लेह-मनाली हाईवे धंसने से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही

डोडा में बादल फटने, कटरा में भूस्खलन और लेह-मनाली हाईवे धंसने से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई। डोडा में बादल फटने, कटरा मेंspyderbytes.in माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन और लेह-मनाली हाईवे के प्रभावित होने की घटनाओं ने क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। यहाँ इस आपदा से जुड़ी 10 बड़ी बातें दी जा रही हैं:

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा इलाके में मंगलवार सुबह कोटा नाले में बादल फटने की घटना हुई। इससे अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. वही कटरा-शिवखोड़ी नेशनल हाईवे पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे माता वैष्णो देवी की यात्रा बाधित हो गई। कई श्रद्धालु घायल हुए और प्रशासन ने मार्ग को बंद कर दिया।

डोडा में लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के डोडा, कठुआ, रामबन, सांबा और किश्तवाड़ सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। 27 अगस्त तक ऊँचाई वाले इलाकों में बादल फटने और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जम्मू संभाग में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 10वीं और 11वीं की परीक्षाएँ भी स्थगित कर दी हैं।

Share
अगला लेख → ट्रंप का पीएम मोदी को चेतावनी भरा दावा: 'इतने टैरिफ लगाएंगे,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *