मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2021 रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पेपर लीक मामले में

राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2021 रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पेपर लीक मामले में

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया गया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने इस संबंध में दोनों पक्षों की बहस के बाद आज फैसला सुनाया है. यह वैकेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई थी.

राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। यह फैसला अधिवक्ताओं और पक्षकारों की बहस के बाद सुनाया गया है, जो 14 अगस्त को पूरी हुई थी। जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने 28 अगस्त 2025 को इस परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया।

यह भर्ती परीक्षा 859 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कई उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। पेपर लीक की शिकायतें सामने आने के बाद इस भर्ती पूरी तरह विवादों में आ गई। जांच में कई ट्रेनी SI और अन्य उम्मीदवारों के नाम फंसने की बात भी सामने आई।

राजस्थान सरकार इस परीक्षा को रद्द कराने के पक्ष में नहीं थी, जबकि कुछ चुने हुए उम्मीदवार भी इस फैसले का विरोध कर रहे थे। कोर्ट ने साफ कहा कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके कारण इसे रद्द करना जरूरी हो गया है।

इस फैसले के बाद अब Rajasthan Police SI भर्ती प्रक्रिया की पुनः समीक्षा और नई परीक्षा के इंतजार में अभ्यर्थी हैं। सरकार और संबंधित विभाग जल्द इस मामले में आगे की कार्रवाई के बारे में घोषणा करेंगे।

Share
अगला लेख → हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से मिलेगा हर मह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *