मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

चमोली में बारिश का कहर, मलारी NH पर सुरथोटा के पास बना पुल पानी में बहा

चमोली में बारिश का कहर, मलारी NH पर सुरथोटा के पास बना पुल पानी में बहा

देवभूमि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, चमोली जिले में देर रात हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. चमोली जनपद में भारी बारिश की वजह से मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरथोटा के पास BRO की तरफ से बनाया गया पुल गया है.

चमोली डीएम संदीप तिवारी के मुताबिक, चमोली ज़िले में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नीति घाटी में मलारी नेशनल हाईवे पर सुरथोटा के पास BRO द्वारा बनाया गया तमक नाला पुल बह गया है. इस पुल के बह जाने से भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाला रास्ता कट गया है.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बांसवाड़ा में भूस्खलन की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं, केदारनाथ हाईवे पर भारी मलवा आने की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डीएम रुद्रप्रयाग के एक्स हैंडल के मुताबिक, केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा और काकड़ागाड़ के पास मार्ग बाधित चल रहा है. मार्ग यातायात हेतु सुचारु होने में समय लगने की सम्भावना है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पौड़ी गढ़वाल जिले में आपदा से मृतकों के परिवारों और पूरी तरह क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के मालिकों के लिए घोषित 5 लाख रुपये की राहत राशि तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा वितरित की गई है. इसका एक हिस्सा एसडीआरएफ कोष से और शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की जा रही है.

उत्तराखंड आ रहीं प्राकृतिक आपदाओं का असर प्रदेश में जारी चारधाम यात्रा पर भी पड़ता नजर आ रहा है. कई तीर्थ यात्री प्राकृतिक आपदाओं की वजह से अपनी यात्रा को कैंसिल कर रहे हैं.

Share
अगला लेख → बिहार में SIR के बाद नया वोटर आईडी: विधानसभा चुनाव से पहले च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *