मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

दिल्ली: कारोबारी विवाद में हत्या की साजिश नाकाम, काला जठेड़ी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने फेल किया बड़ा प्लान l

दिल्ली: कारोबारी विवाद में हत्या की साजिश नाकाम, काला जठेड़ी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने फेल किया बड़ा प्लान l

दिल्ली पुलिस ने नरेला इलाके में एक गंभीर कारोबारी विवाद के चलते हत्या की साजिश को समय रहते ही नाकाम कर दिया है। काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर अक्षत और साहिल को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से एक हाइटैक पिस्तौल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस को 5 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली कि नरेला स्थित एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है और इसके चलते काला जठेड़ी गैंग के सदस्यों ने एक व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई है। इस सूचना पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सबोली बॉर्डर पर नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोक लिया।

जांच में पता चला कि बाइक सवार का नाम अक्षत खत्री उर्फ अक्षु (20 वर्ष) है, जबकि पीछे बैठे शख्स साहिल खत्री (20 वर्ष) था। पुलिस ने इनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में साहिल ने स्वीकार किया कि पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर अक्षय पलाड़ा के साथियों से हथियार खरीदे थे और नरेला की प्रेम कॉलोनी स्थित अपने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में छिपाकर रखे थे।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के हथियार सप्लाई नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता है। यह गिरफ्तारी काला जठेड़ी गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

काला जठेड़ी गैंग दिल्ली का एक कुख्यात गिरोह है जो इलाके में हथियार बंद अपराधों और शातिर वारदातों के लिए जाना जाता है। पुलिस लगातार इस गिरोह के खात्मे के लिए छापेमारी कर रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुटी है।

इस गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के मंसूबों को कामयाबी से पहले ही विफल करने और राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए सतर्क है।

Share
अगला लेख → नेपाल में हिंसा के बीच राजस्थान के सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *