मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नीरज बनाम अरशद: आज होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप का महामुकाबला, दोपहर 3:53 बजे से भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान के स्टार

नीरज बनाम अरशद: आज होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप का महामुकाबला, दोपहर 3:53 बजे से भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान के स्टार

आज टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में ऐसा मुकाबला होने जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं खेल प्रेमियों को आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चौके-छक्के नहीं, बल्कि भाले उड़ेंगे। मंच होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का, जहां भारत के स्टार और डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। मुकाबले की शुरुआत आज दोपहर 3:53 बजे से होगी।
क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन
बुधवार को हुए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने ग्रुप-ए में 84.50 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया और आसानी से फाइनल का टिकट कटाया। वहीं अरशद नदीम ने ग्रुप-बी में 85.28 मीटर फेंककर अपनी दावेदारी मजबूत की। भारत के सचिन यादव ने भी 83.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ टॉप-12 में जगह बनाई।
पिछले प्रदर्शन और प्रतिद्वंद्विता
नीरज चोपड़ा 2023 हंगरी वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीत चुके हैं। दूसरी ओर, अरशद नदीम ने हाल ही में पेरिस ओलिंपिक में 92.97 मीटर फेंककर गोल्ड पर कब्जा जमाया था, जबकि नीरज को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।
यानी आज का फाइनल केवल खेल नहीं, बल्कि गौरव और वर्चस्व की लड़ाई होगा।
टोक्यो स्टेडियम से खास रिश्ता
यह इवेंट जापान नेशनल स्टेडियम, टोक्यो में हो रहा है। इसी मैदान पर नीरज ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय उनका बेस्ट थ्रो 87.58 मीटर रहा था, जबकि अरशद पांचवें स्थान पर रहे थे।
90 मीटर बैरियर पार कर चुके नीरज
नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर का जादुई आंकड़ा छुआ था, जब उन्होंने 90.23 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया। इससे उनकी दावेदारी और भी मजबूत हो गई है।
गोल्ड की दौड़ और अन्य दावेदार
हालांकि यह मुकाबला सिर्फ नीरज बनाम अरशद तक सीमित नहीं है। जर्मनी के जुलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशहॉर्न वाल्कॉट भी गोल्ड की रेस में हैं।
कैसे होगा फाइनल
टॉप-12 फाइनलिस्ट को 6 प्रयास मिलेंगे। पहले तीन थ्रो के बाद निचले चार खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे। बाकी 8 एथलीटों को तीन और मौके मिलेंगे और बेस्ट-3 प्रदर्शन करने वाले एथलीट मेडल जीतेंगे।

Share
अगला लेख → महिला सुरक्षा को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान – नवरात्र में चले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *