मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IND vs PAK T20I: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानें टॉप 5 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड l

IND vs PAK T20I: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानें टॉप 5 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड l

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होते हैं। इस फॉर्मेट में कई भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रन बनाए और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

  1. विराट कोहली
    टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 2012 से 2024 के बीच खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने 492 रन बनाए। कोहली की औसत 70.28 और स्ट्राइक रेट 123.92 है। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रन रहा है। कोहली ने अपनी तकनीक और मास्टर स्ट्रोक से पाकिस्तान के गेंदबाजों को बार-बार पस्त किया है।
  2. युवराज सिंह
    युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैचों में 155 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 109.92 और औसत 25.83 रहा। युवराज की आक्रामक बल्लेबाजी और समय-समय पर मैच जीताने वाले योगदान ने टीम को मजबूती दी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतक भी लगाया है।
  3. गौतम गंभीर
    भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया। 5 मैचों में उन्होंने कुल 139 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा। गंभीर की आक्रामक शुरुआत ने टीम को मजबूत स्थिति दिलाई।
  4. रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 मैचों में 127 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 30 रन रहा और स्ट्राइक रेट 117.59 का है। रोहित की विस्फोटक बल्लेबाजी ने कई मौकों पर टीम को फायदा पहुंचाया है।
  5. सूर्यकुमार यादव
    हाल के समय के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 मैचों में 111 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 47 रन रहा। वे टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और अपनी आक्रामक शैली से विपक्षी टीमों को चौंकाते हैं।
Share
अगला लेख → स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मुंबई तक हाई-स्पीड कॉरिडोर: बुलेट ट्रे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *