मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

PM मोदी का राष्ट्र को पत्र: GST सुधारों से सस्ती होगी जिंदगी, ‘बचत उत्सव’ से बदलेगा बाजार

PM मोदी का राष्ट्र को पत्र: GST सुधारों से सस्ती होगी जिंदगी, ‘बचत उत्सव’ से बदलेगा बाजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देशवासियों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं और इस मौके पर ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत का ऐलान किया। अपने पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मेरी प्रार्थना है कि मां शक्ति आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएं। उन्होंने कहा कि इस बार त्योहारों के मौसम में देश की जनता को एक और उपहार मिला है क्योंकि 22 सितंबर से नए जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं।

मोदी ने बताया कि इन सुधारों से रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे अनाज, दवाइयां, साबुन और टूथपेस्ट अब या तो टैक्स फ्री होंगी या सबसे कम पांच प्रतिशत टैक्स स्लैब में आएंगी। साथ ही जीएसटी ढांचे को सरल बनाते हुए अब केवल दो ही मुख्य स्लैब रहेंगे। प्रधानमंत्री ने इसे हर वर्ग के लिए फायदेमंद बताया। उनके मुताबिक किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और लघु उद्योग से जुड़े लोग सभी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मोदी ने इस पहल को बचत उत्सव करार देते हुए कहा कि अब हर घर में त्योहारों की खुशियां और बढ़ेंगी क्योंकि आम जनता की जेब पर खर्च का बोझ कम होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और हर वर्ग के सपनों को साकार करने में मदद करेगा।

Share
अगला लेख → रणबीर कपूर का कैमियो बना मुसीबत, आर्यन खान की वेब सीरीज पर N…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *