मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान: जडेजा उपकप्तान, पडिक्कल-रेड्डी की वापसी

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान: जडेजा उपकप्तान, पडिक्कल-रेड्डी की वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार, 25 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया। कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इस बार देवदत्त पडिक्कल और नितीश रेड्डी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड सीरीज में औसत प्रदर्शन करने वाले करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर कर दिया गया है। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था, जबकि बाकी मैचों में वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे।

अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर करने को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर तीसरे ओपनर के रूप में चुना गया था। लेकिन वहां खेलने का मौका नहीं मिल सका। चूंकि के. एल. राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए इस सीरीज के लिए तीसरे ओपनर की जरूरत नहीं समझी गई।

जसप्रीत बुमराह को लेकर वर्कलोड मैनेजमेंट की चर्चा थी, लेकिन अगरकर ने पुष्टि की है कि बुमराह दोनों टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड में वह पांच में से सिर्फ दो मैच ही खेल पाए थे, लेकिन अब वेस्टइंडीज सीरीज में पूरी तरह फिट हैं।

टीम के रेगुलर उपकप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल को मेन विकेटकीपर बनाया गया है। टीम में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन विकल्प भी मौजूद हैं, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जिम्मेदारी संभालेंगे।

सीरीज का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में आयोजित होगा। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज की टीम सात साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आ रही है। पिछली बार 2018 में यह सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।

Share
अगला लेख → प्रियंका गांधी के बिहार दौरे पर कांग्रेस में गुटबाजी, अखिलेश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *