मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पटना में खौफनाक वारदात: नदी किनारे मिला नग्न युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

पटना में खौफनाक वारदात: नदी किनारे मिला नग्न युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा इलाके में नदी किनारे एक अज्ञात युवती का नग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने इलाके में दहशत और तनाव दोनों फैला दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती की पहचान के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों की बड़ी संख्या घटनास्थल पर जमा हो गई, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन चल रही है।

इस वारदात ने एक बार फिर पटना में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, इलाके में भय का माहौल बना रहेगा।

Share
अगला लेख → काबुल से दिल्ली: विमान के पहिए में छिपा 14 साल का बच्चा 42,0…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *