मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बलिया- कमरे को लेकर झगड़ा,बवाल

बलिया- कमरे को लेकर झगड़ा,बवाल

बलिया- जनपद के रसड़ा तहसील में भीड़ द्वारा पथराव करने के मामले में रसड़ा पहुचे डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद दूबे ने कहा कि पूरा विवाद एक कमरे को लेकर चाची और भतीजे के बीच था। इसी को लेकर स्थानीय पुलिस ने युवक पन्ना राजभर को चौकी पर बुलाया था।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पिटाई किया था। इससे आक्रोशित परिजनों एवम स्थानीय लोंगों ने जाम लगाया। जबकि पीड़ित युवक के पीठ पर हल्दी, तेल और प्याज का लेप प्लांड तरीके से ऐसे लगाया गया कि मानो बहुत पिटाई हुई हो और खून बह रहा है।

पुलिस ने पहले ही युवक का मेडिकल कराया था और कोई इंजरी का प्रमाण नही मिला था।जाम के दौरान भीड़ द्वारा पथराव करने पर पुलिस ने लाठियां पटकी ।पथराव में एडीशनल एसपी , हमराही सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में रसड़ा थाने में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रशासनिक बाधा ,सरकारी कर्मचारियों पर हमले सहित कठोरतम धाराएं लगाई जाएंगी। पुलिस ने 15 लोंगों को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।वही डीआईजी ने दावा किया कि जिस युवक पर पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप था ,जाम के दौरान पथराव होने पर व्ही सबसे पहले वहां से भाग गया।

Share
अगला लेख → बंदायू - सिपाही ने मारी एसएसआई को गोली

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *