मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरियाणा के फरार आरोपी CMO डॉक्टर मंजीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत, महिला डॉक्टर के यौन शोषण और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप l

हरियाणा के फरार आरोपी CMO डॉक्टर मंजीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत, महिला डॉक्टर के यौन शोषण और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप l

यमुनानगर के सिविल सर्जन और महिला डॉक्टर के यौन शोषण के आरोपों में फरार डॉक्टर मंजीत सिंह का रविवार को कुरुक्षेत्र के फार्म हाउस में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। 55 वर्षीय मंजीत सिंह मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहे थे। परिजनों ने बताया कि वे रात को ठीक थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

20 सितंबर को महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि मंजीत सिंह ने अश्लील कॉल कर संबंध बनाने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने महिला की जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। महिला ने कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी थी, जिसे कोर्ट ने अश्लील भाषा से भरा बताया और गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

मंजीत सिंह ने लगातार कानूनी रास्ते अपनाए, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत यमुनानगर सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी थी। आरोपी के फरार होने के कारण पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि आरोपी के परिवार वाले उन्हें धमका रहे थे और केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने इस बारे में पुलिस से शिकायत भी की थी।

मंजीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत यमुनानगर के उस विवादित यौन शोषण मामले में नया मोड़ लेकर आई है, जिसका सीधा असर न्यायिक और पुलिस प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर पड़ सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Share
अगला लेख → तकनीक और परंपरा का संगम: UPITS 2025 में Best Stall बना राज्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *