मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख पहुंची, 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 86 हजार नए मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख पहुंची, 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 86 हजार नए मामले

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मामलो में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 86,432 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,089 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है.

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख 23 हजार हो गई है. इनमें से 69,561 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 46 हजार हो गई और 31 लाख 7 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं. 4 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 77 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

Share This
अगला लेख → भारत के पास है मोदी जैसा शानदार नेता, भारतीय-अमेरिकी मुझे ही…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun