मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा यात्रा जैसा अभियान – जगदंबिका पाल टनल हादसे पर CM धामी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 4-4 लाख रुपये हंगामे के बीच लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र अमित शाह बोले- ‘विपक्ष चर्चा शुरू करे, मैं खुद बैठूंगा’, 3 बजे से चर्चा रील के मोह से शॉर्टकट के खतरे तक, PM मोदी ने Gen-Z को दिया बड़ा संदेश आज झारखंड बंद का ऐलान, BJP के प्रदर्शन से गरमाई रांची की सियासत रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा

बिहार के राजगीर थाने में ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप l

बिहार के राजगीर थाने में ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप l

बिहार के नालंदा जिले के पर्यटन स्थल राजगीर थाना परिसर में मंगलवार सुबह एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी गई। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

राजगीर के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सुमन तिर्की झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले थे और करीब एक वर्ष से राजगीर थाना में पदस्थापित थे। उनका व्यवहार सामान्य था और किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

घटना राजगीर थाना परिसर के बैरक की छत पर हुई, जहां कार्यरत एएसआई ने अचानक अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली। गोली लगने के बाद वाहन मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी इस गम्भीर घटना की गहनता से जांच कर रहे हैं और एएसआई के मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रहे हैं। थाना परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह घटना पूरे नालंदा जिले की पुलिस विभाग में शोक और चिंता का कारण बन गई है। अधिकारी और कर्मचारी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Share This
अगला लेख → डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण: इस हरे फल यानी पत्तागोभी क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,009 -71 (-0.09%)
निफ्टी 24,366 -30 (-0.12%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 84% 💨 4 km/h
Dehradun