मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

जोधपुर के पटाखा बाजार में दीपावली पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पटाखों की धूम, मांग हुई जबरदस्त l

जोधपुर के पटाखा बाजार में दीपावली पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पटाखों की धूम, मांग हुई जबरदस्त l

जोधपुर के पटाखा बाजार दीपावली की रौनक के बीच इस बार एक खास और देशभक्ति से प्रेरित पटाखे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से खूब छाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेना अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित इस पटाखा वैरायटी की भारी मांग ने बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है।

दुकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से बने बम और तिरंगे जैसी रोशनी फैलाने वाले पटाखों की नई वैरायटी उपलब्ध है, जिनकी खरीददारी में तेजी आई है। विक्रेता कन्हैया लाल राठी के मुताबिक, इस बार जीएसटी कम होने की वजह से पटाखे पिछले वर्षों के मुकाबले सस्ते और अधिक ग्राहकप्रिय हो गए हैं।

ग्राहकों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के प्रति देशवासियों के मन में गर्व और जोश है, जिसे ये पटाखे एक अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं। श्याम भाई नामक एक ग्राहक ने बताया कि यह थीम देखकर गर्व होता है और लोग देश की एकता व ताकत का जश्न ऐसे ही मनाना चाहते हैं।

हालांकि, पटाखों की बढ़ी मांग के साथ सुरक्षा नियमों का पालन करना भी जरूरी बताया जा रहा है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि पटाखे जलाते समय सभी सुरक्षा सावधानियां अपनाई जाएं, बच्चों की निगरानी हो और पटाखे सुरक्षित दूरी पर जलाएं जाएं।

दीपावली के इस त्योहार को खास बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पटाखे जोधपुर समेत राजस्थान के अन्य इलाकों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो देशभक्ति के साथ त्योहार की मौज-मस्ती में चार चांद लगा रहे हैं।

Share
अगला लेख → तगड़ा झटका: दिवाली से पहले यूपी में बिजली कनेक्शन पर मीटर शु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *