मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

पंजाब में बाढ़ के बाद AAP सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, 3.5 लाख एकड़ फसल नुकसान पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा l

पंजाब में बाढ़ के बाद AAP सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, 3.5 लाख एकड़ फसल नुकसान पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा l

पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से राज्य के लाखों एकड़ कृषि भूमि बर्बाद हो गई। आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने का बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट ने बाढ़ से प्रभावित 3.5 लाख एकड़ फसल नुकसान को ध्यान में रखते हुए किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा देने की मंजूरी दी है।

यह मुआवजा किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की कोई गुंजाइश नहीं बची है। वहीं, फसल नुकसान के आधार पर अलग-अलग सहायता राशि निर्धारित की गई है। 26% से 75% तक क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 10,000 रुपये और 76% से 100% तक फसल क्षतिग्रस्त होने पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा।

इसके साथ ही, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों वाले परिवारों को 6,500 रुपये की जगह 40,000 रुपये प्रति यूनिट मुआवजा दिया जाएगा। जिन परिवारों ने बाढ़ में अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। मवेशी और पोल्ट्री के नुकसान का भी मुआवजा तय कर दिया गया है।

पंजाब सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार से SDRF (State Disaster Response Fund) के तहत मिलने वाली राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए यह अतिरिक्त मुआवजा राज्य सरकार की ओर से अपने संसाधनों से दिया जा रहा है। इस राहत योजना का लक्ष्य प्रभावित किसानों और परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता पहुंचाना है ताकि वे अपनी जिंदगी और खेती को फिर से पटरी पर ला सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से कहा है कि वे पक्का यकीन करें कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ है। पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जमीनी स्तर पर सर्वे तेज कर दिया है और राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी की जा रही है। पंजाब में बाढ़ से 2,508 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें तत्काल राहत पहुंचानी प्राथमिकता है।

सरकार का यह कदम किसान हितैषी नीतियों का एक बड़ा उदाहरण है, जिसने किसानों को आर्थिक संकट के इस समय सबसे तेज़ और अधिक मुआवजा देने का रिकॉर्ड बनाया है।

Share
अगला लेख → नेपाल में Gen-Z आंदोलन का बड़ा असर, पांच बार के पूर्व पीएम श…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *