मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

मेयर ने नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र ठेकेदारों की साजिश से अभियंता को बचाने की अपील

मेयर ने नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र ठेकेदारों की साजिश से अभियंता को बचाने की अपील

लखनऊ नगर निगम के जलकल विभाग में तैनात सहायक अभियंता सचिन सिंह यादव पर की गई फर्जी शिकायतों के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। लखनऊ की मेयर ने खुद नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर सचिन सिंह यादव के स्थानांतरण को रोकने की अपील की है। मेयर का कहना है कि विभाग में कुछ ठेकेदार और कर्मचारी संगठन अपने निजी स्वार्थ के चलते अभियंता के खिलाफ साजिश रच रहे हैं ताकि उन्हें विभाग से हटाया जा सके।

मेयर ने अपने पत्र में लिखा है कि अभियंता सचिन सिंह यादव ने लखनऊ में जलभराव, पेयजल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को सुधारने में अभूतपूर्व कार्य किया है। उनके कार्यकाल में सभी परियोजनाएँ शासन के निर्देशों के अनुरूप ई-निविदा और जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी की गई हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रही। मेयर ने आरोप लगाया है कि उनकी इसी पारदर्शी कार्यप्रणाली से कुछ वर्षों से जमे ठेकेदारों और अधिकारियों के स्वार्थ प्रभावित हुए हैं। अब वही लोग मिलकर गलत और भ्रामक शिकायतें कराकर सचिन यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मेयर ने नगर विकास मंत्री से आग्रह किया है कि ऐसी झूठी और निराधार शिकायतों पर कोई कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा कि सचिन सिंह यादव जैसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी को हटाने से विभाग के विकास कार्यों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित और शहर के हित में सचिन सिंह यादव को उनके वर्तमान पद पर बनाए रखना जरूरी है ताकि लखनऊ में चल रहे पेयजल और सीवर से जुड़े सुधार कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सकें।

मेयर का यह कदम अब नगर निगम के भीतर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक अधिकारी का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चल रही खींचतान को उजागर करता है।

Share
अगला लेख → विराट कोहली की ऑल टाइम फेवरेट फिल्म का खुलासा, अनुष्का भी थी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *