मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

संदिग्ध हालत में विस्फोटक व्यापारी की गर्दन में लगी गोली,एसपी पर भी लगा गंभीर आरोप

संदिग्ध हालत में विस्फोटक व्यापारी की गर्दन में लगी गोली,एसपी पर भी लगा गंभीर आरोप

महोबा – पत्थर उद्योग मंडी कबरई में दो विस्फोटक व्यापारियों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है जिसकी वानगी आज कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाइवे के 339 पर संदिग्ध परिस्थितियों में ऑडी कार में सवार व्यापारी को गोली लगने के दौरान देखने को मिली है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती करा मामले की जांच शुरू कर दी है ।
तो वहीं डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल विस्फोटक व्यापारी की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रीजेंसी रिफर कर दिया है ।

महोबा के कबरई थाना कस्बे में रहने वाले विस्फोटक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ओर सुरेश सोनी के बीच पत्थर मंडी में विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है । जिसको लेकर दोनों व्यापारियों ने महोबा पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही ओर सुरक्षा की मांग की थी । मगर बीते दिनों इन्द्रकांत त्रिपाठी का जुआड़ियों के साथ बड़े पैमाने पर जुआ खेलने का वीडियो वायरल हो गया था । जिसके आधार पर पुलिस ने इन्द्रकांत त्रिपाठी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे । पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज करने से आक्रोशित होकर बीते रोज आरोपी विस्फोटक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश सोनी, ब्रह्मदत्त शर्मा ओर महोबा पुलिस अधीक्षक पर खुद की हत्या कराने की साजिश का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया था । आज दोपहर जब इन्द्रकांत त्रिपाठी अपनी ऑडी कार में सवार होकर बाँदा की ओर जा रहे थे । तभी कार सवार इन्द्रकांत त्रिपाठी को संदिग्ध परिस्थितियों में गले मे गोली जा लगी है । हत्या या आत्महत्या की आशंका के चलते एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच समूचे नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है

Share
अगला लेख → मुरादाबाद - कंगना के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *