मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

ICMR का बड़ा बयान- सीरो सर्वो के मुताबिक मई तक देश में 64 लाख लोग हुए थे कोरोना से संक्रमित

ICMR का बड़ा बयान- सीरो सर्वो के मुताबिक मई तक देश में 64 लाख लोग हुए थे कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली – देश में कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही है,भारत में 45 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. देश में 76 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा बैठे हैं. इस बीच आये एक आंकड़े ने सबको चौका दिया है.

ICMR ने कुछ दिन पहले नेशनल सीरोलॉजिकल सर्वे कराया था जिसके नतीजे सामने आये हैं. इसमें एक चौंकाने वाली बात आई है कि मई की शुरुआत तक करीब 64 लाख लोगों के कोरोना वायरस के संपर्क में आने की बात सामने आ गई है. इसको प्रतिशत में देखें तो ये 0.73 फीसदी वयस्कों के कोरोना से संक्रमित होने की बात है.

सीरो सर्वे के मुताबिक जिन जगहों पर संक्रमण के मामले उस समय सामने नहीं आए उसके पीछे भी असल वजह ये है कि उन इलाकों में टैस्टिंग फैसलिटी नहीं थी और वहां कोरोना के टेस्ट अच्छी संख्या में नहीं हुए. इसके अलावा जब ये सर्वे कराया गया तो उस समय देश में लॉकडाउन भी लगा हुआ था.

ये सर्वे 11 मई से लेकर 4 जून तक के समय के बीच कराया गया और 28,000 लोगों को इस दौरान कवर किया गया जिनके ब्लड सैंपल में एंटीबॉडीज मिलीं जो कि कोविड कवच एलीसा किट के यूज से आती है. इस सर्वे में 18 साल से ऊपर के वयस्क लोगों का सैंपल लिया गया था. सर्वे का सैंपल साइज 28,000 था.

18 से 45 साल के बीच के व्यस्कों के लिए किए गए टैस्ट के बीच पॉजिटिवटी देखे तो 43.3 फीसदी लोग पॉजिटिव रहे. 46-60 साल के आयु ग्रुप में से 39.5 फीसदी लोग के पॉजिटिवटी पाई गई और 60 साल से ऊपर के आयु ग्रुप में 17.2 फीसदी पॉजिटिव मामले दिखे.

Share
अगला लेख → रैपिड टेस्ट में नेगेटिव पाए गए लोग फिर से कराए जांच - ICMR

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *