मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अभिषेक शर्मा का धमाका, T20I में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा का धमाका, T20I में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और यादगार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उनकी पारी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी बड़ा बदलाव कर दिया।

आईसीसी T20I रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह का एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, उन्होंने भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में युवराज को पीछे छोड़ दिया। अब अभिषेक के नाम T20I करियर में कुल 81 छक्के दर्ज हो चुके हैं, जबकि उन्होंने अब तक सिर्फ 34 मैच ही खेले हैं। इसी के साथ वह इस सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा की नजरें अब और बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी हैं। उनसे आगे केएल राहुलहार्दिक पांड्या और विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 150 से कम छक्के दर्ज हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अभिषेक जल्द ही इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके बाद उनका अगला लक्ष्य सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड होंगे, जो भारतीय T20I क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

भारतीय टीम के लिहाज से यह जीत भी खास रही। भारत ने पहला टी20 मुकाबला 48 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, अभिषेक शर्मा के लिए यह उनके T20I करियर का पांचवां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा, जो उनकी निरंतर शानदार प्रदर्शन की गवाही देता है। मौजूदा अंदाज को देखकर यही कहा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सिक्सर किंग मिलने की राह पर अभिषेक शर्मा तेजी से बढ़ रहे हैं।

Share
अगला लेख → बिल गेट्स की दुनिया को चेतावनी: 4–5 साल में AI निगल जाएगा व्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *