मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी

इनकम टैक्स रेड के बीच बड़ा कदम: कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी.जे. रॉय ने की आत्महत्या

इनकम टैक्स रेड के बीच बड़ा कदम: कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी.जे. रॉय ने की आत्महत्या

बेंगलुरु में कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी.जे. रॉय की आत्महत्या से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास स्थित कंपनी के कार्यालय में उन्होंने खुद को गोली मार ली। यह घटना ऐसे समय सामने आई, जब उनके ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग (IT) की छापेमारी चल रही थी और अधिकारी फाइलों व दस्तावेजों की जांच कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:15 बजे हुई। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि आत्महत्या के कुछ समय बाद ही आयकर विभाग की टीम घटनास्थल से रवाना हो गई थी। फिलहाल पुलिस ऑफिस कैंपस से सबूत जुटा रही है और रिकॉर्ड व कर्मचारियों के बयानों की जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सके। यह भी सामने आया है कि जिस समय सी.जे. रॉय ने यह कदम उठाया, उस वक्त कथित तौर पर कोई भी आयकर अधिकारी उनके पास मौजूद नहीं था।

परिवार ने इस घटना के लिए आयकर छापेमारी के दौरान बने दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। सी.जे. रॉय के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इनकम टैक्स से जुड़ा मुद्दा ही उनकी परेशानी का कारण था और इसके अलावा उन्हें कोई अन्य व्यक्तिगत या आर्थिक समस्या नहीं थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो उन पर किसी तरह का कर्ज था और न ही उन्हें किसी प्रकार की धमकी मिली थी। भाई के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या से एक दिन पहले सुबह करीब 10:40 बजे आखिरी बार सी.जे. रॉय से बात की थी, जब उन्होंने उन्हें दो बार फोन किया था।

इस मामले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन की मौत की उच्च-स्तरीय जांच का आदेश देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के जरिए सच्चाई सामने लाई जाएगी। डी.के. शिवकुमार ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पूछताछ के दौरान ही सी.जे. रॉय ने जाकर खुद को गोली मार ली, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

फिलहाल बेंगलुरु पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आयकर विभाग से भी जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन परिस्थितियों में सी.जे. रॉय ने यह कदम उठाया और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

Share
अगला लेख → बजट से पहले सोना-चांदी में भूचाल, चांदी 90 हजार और सोना 16 ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *