मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पंजाब में ISI का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, किसान निकला पाकिस्तानी जासूस

पंजाब में ISI का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, किसान निकला पाकिस्तानी जासूस

पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पाकिस्तान के लिए काम कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर जिले की अजनाला तहसील के सीमावर्ती इलाके का रहने वाला है और पेशे से किसान बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बीते करीब एक साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और लगातार भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था।

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने खुफिया इनपुट के आधार पर रविवार देर रात अमृतसर के खालसा कॉलेज इलाके में सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सीडी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन में कई पाकिस्तान के संदिग्ध नंबर मिले हैं, जबकि सीडी में सेना से जुड़ा डाटा और सैन्य गतिविधियों की मूवमेंट संबंधी जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, हरपाल सिंह अपने हैंडलर से टेलीग्राम ऐप के जरिए संपर्क में था और उसी माध्यम से संवेदनशील जानकारियां साझा करता था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आरोपी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। उसके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि कॉल डिटेल, चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल ट्रेल के जरिए उसके संपर्कों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि उससे गहन पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें।

गौरतलब है कि पंजाब के सीमावर्ती जिले—जैसे अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर—पहले भी आईएसआई की जासूसी गतिविधियों के चलते चर्चा में रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले कुछ लोग पैसों और लालच के कारण पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के जाल में फंस जाते हैं। खासतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सरहदी इलाकों में निगरानी और सतर्कता और कड़ी कर दी है।

Share
अगला लेख → लोकसभा में लगातार गतिरोध, विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *