मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उज्जैन महाकाल मंदिर में भेष बदलकर घूम रहा युवक पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन महाकाल मंदिर में भेष बदलकर घूम रहा युवक पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक युवक को भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर घूमने के आरोप में पकड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक दिल्ली से आई एक युवती के साथ उज्जैन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे, गले में तुलसी की माला डाली हुई थी और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। वह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और मंगलनाथ मंदिर में दर्शन करने गया था।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब युवक होटल में ठहरने पहुंचा। आरोप है कि होटल में कमरा बुक कराने के दौरान युवक ने अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए और युवती की आईडी के आधार पर कमरा लेने की कोशिश की। इस पर संदेह होने के बाद स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई।

पूछताछ के दौरान युवक की पहचान जाफर के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभ में उसने कथित रूप से अलग नाम बताया, लेकिन बाद में उसके पास मिले दस्तावेजों से वास्तविक पहचान सामने आने का दावा किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मंशा क्या थी और क्या किसी प्रकार का कानूनन अपराध हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है।

Share
अगला लेख → ग्रेटर नोएडा: सीमा हैदर ने छठे बच्चे को दिया जन्म

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *