
वाराणसी – उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष आज वाराणसी पहुंचे वाराणसी पहुंच कर उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ की मुलाकात
मीडिया से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने योगी -मोदी सरकार पर जमकर किया हमला ओमप्रकाश राजभर ने कहा बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है,प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने से अच्छा है, कि योगी सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे उत्तर प्रदेश गुंडा मुक्त नहीं बल्कि गुंडा युक्त प्रदेश बन चुका है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा हम किसी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे बल्कि जो बीजेपी को हरा ना चाहता है वह हमारे पाले में आए। विगत दिनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पुलिस की लाठी खाते खाते सपा कार्यकर्ताओं के चमड़ी मोटी हो गई।
सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के मामले को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बयान बिहार में चुनाव होना है जिसे लेकर बीजेपी सुशांत राजपूत को लेकर रणनीति तैयार कर रही है।इसलिए बिहार में घर-घर सुशांत सिंह के पोस्टर लगवाने काम कर रही बीजेपी ओमप्रकाश राजभर ने कहा बिहार में भाजपा को हराने के लिए हम किसी के भी साथ जाएंगे।



