मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ACE ग्रुप चेयरमैन अजय चौधरी के भतीजे आकाश की शादी में जुटीं बड़ी हस्तियां, गुरुग्राम से निकली भव्य बारात

ACE ग्रुप चेयरमैन अजय चौधरी के भतीजे आकाश की शादी में जुटीं बड़ी हस्तियां, गुरुग्राम से निकली भव्य बारात

एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी के भतीजे आकाश का विवाह समारोह बेहद भव्य और शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ-साथ देश-प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियां, उद्योगपति और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

बताया गया कि आकाशअजय चौधरी के बड़े भाई प्रताप राठी के सुपुत्र हैं। परिवार में इस विवाह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शादी के कार्यक्रमों को पूरे पारंपरिक और भव्य अंदाज में आयोजित किया गया, जिसमें मेहमानों के स्वागत और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

गुरुग्राम से निकली बारात का नजारा भी बेहद आकर्षक रहा। बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच बारातियों ने जमकर नृत्य किया और पूरे उत्साह के साथ इस खुशी के पल का आनंद लिया। बारात में शामिल परिजन और मेहमान खुशी से झूमते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

इस भव्य समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों ने इन झलकियों को काफी पसंद किया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने आकाश और उनकी जीवनसंगिनी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। परिवार की ओर से भी सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया और इस खुशी के अवसर को सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Share
अगला लेख → मायावती का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोलीं— दलित विरोधी सोच के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *