मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

‘अपने बच्चे बचाओ’ ई-मेल से हड़कंप: जालंधर के स्कूल, फिरोजपुर कोर्ट और अमृतसर अलर्ट

‘अपने बच्चे बचाओ’ ई-मेल से हड़कंप: जालंधर के स्कूल, फिरोजपुर कोर्ट और अमृतसर अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर धमकी भरे ई-मेल ने हड़कंप मचा दिया है। जालंधर में सोमवार सुबह स्कूल खुलते ही कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल शामिल हैं। ई-मेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए “अपने बच्चों को बचाओ” जैसी चेतावनी दी गई, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में भय का माहौल बन गया।

धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच की गई, हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस धमकी भरे ई-मेल में देश के बड़े नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी गई है। साथ ही 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई है। हालांकि ई-मेल में यह भी लिखा गया कि बच्चों से उनका कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।

इसी बीच फिरोजपुर में भी स्थिति गंभीर बनी रही, जहां कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दोपहर दो बजे तक कामकाज बंद कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली कराया और तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं अमृतसर में भी कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

अमृतसर के डीसीपी विजय आलम सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को तुरंत प्रभावित स्थानों पर भेजा गया और व्यापक स्तर पर जांच शुरू की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर पूरे परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि यहां भी किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

पूरे मामले की जांच अब साइबर सेल को सौंपी गई है। तकनीकी टीम ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है, जिसे दूसरे राज्य से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और पंजाब के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बीच प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Share
अगला लेख → अखिलेश पर ‘रहमान डकैत’ वाले पोस्टर से सियासी बवाल, ‘धुरंधर-2…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *